रायपुर 7 अप्रैल 2027/ ETrendingIndia / S. G. Walk-in-interview for recruitment of guest and part time teachers at College of Agriculture and Research Station Kumhrawang, Jagdalpur / जगदलपुर कृषि कॉलेज भर्ती , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत एस.जी. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, कुम्हरावंङ,जगदलपुर में अतिथि (गेस्ट) व पार्ट टाइम शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह भर्ती एग्रोनॉमी, एंटोमोलॉजी, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, सॉइल साइंस, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिक्स, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स तथा एग्रीकल्चर एक्सटेंशन विषयों में की जाएगी। प्रत्येक विषय में 1-1 पद निर्धारित है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अपना बायोडाटा 22 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
वॉक-इन-इंटरव्यू 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इंटरव्यू का स्थान डीन, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कृषक नगर, रायपुर निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in में देख सकते हैं।
