The story is like the film
The story is like the film
Share This Article

रायपुर 8 मई 2026/ ETrendingIndia / The story is like the film: the prisoner’s friendship with the woman jail superintendent in jail, release four years before good conduct and now marriage / जेल प्रेम कहानी , मध्य प्रदेश के सतना केंद्रीय जेल में तैनात सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दोनों की प्रेम कहानी जेल में शुरू हुई थी, जो अब शादी में बदल गई।

जेल में हुई थी दोस्ती

धर्मेंद्र सिंह को वर्ष 2007 में छतरपुर के चंदला में नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त दीक्षित की हत्या के मामले में सजा हुई थी। वह करीब 14 साल तक सतना केंद्रीय जेल में रहा। जेल में अच्छे व्यवहार के कारण उसे चार साल पहले रिहा कर दिया गया था।

रिहाई के बाद भी जारी रहीं मुलाकातें

जेल में रहते हुए धर्मेंद्र जेल प्रशासन के कामों में सहयोग करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून से हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिहाई के बाद भी दोनों संपर्क में रहे और शादी करने का फैसला किया।

परिवार ने नहीं माना रिश्ता

बताया जा रहा है कि फिरोजा के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और शादी से दूरी बना ली। इसके बावजूद दोनों ने 5 मई को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

विहिप नेताओं ने किया कन्यादान

शादी में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा और उनकी पत्नी ने माता-पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान किया।

शादी की खबर सामने आने के बाद जेल कर्मचारियों और कैदियों ने भी खुशी जताई और नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।