Share This Article 2 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / राजस्थान की राजधानी जयपुर ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका नेशनल जियोग्राफिक ने गत दिनों जयपुर को अपनी ‘बेस्ट ऑफ द वर्ल्ड 2027’ सूची में शामिल किया है। दुनिया के छह महाद्वीपों के 25 चुनिंदा पर्यटन स्थलों में जगह बनाने वाला जयपुर इस सूची में शामिल भारत का एकमात्र शहर है। खास बात यह है कि 2027 में जयपुर अपनी स्थापना के 300 वर्ष भी पूरे करेगा। 300 साल की ऐतिहासिक विरासत बनी पहचान नेशनल जियोग्राफिक ने जयपुर के ऐतिहासिक महलों, भव्य किलों और स्थापत्य कला को इसकी खास पहचान बताया है। आमेर किला, जयगढ़ किला, हवा महल और जंतर-मंतर जैसे ऐतिहासिक स्थल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प को भी मिली सराहना जयपुर की मीनाकारी, हाथों से की जाने वाली ब्लॉक प्रिंटिंग और पारंपरिक आभूषण निर्माण कला को भी सूची में जगह मिलने की प्रमुख वजह बताया गया है। साहित्य उत्सव भी बना आकर्षण दुनिया के बड़े साहित्यिक आयोजनों में शामिल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के लेखक और साहित्य प्रेमी शामिल होंगे। इस उपलब्धि से राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। Share This Article Post navigation मुंबई-गोवा के बीच दौड़ा ‘कॉर्डेलिया स्काई’… समुद्री सफर होगा लग्जरी