Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / जल संरक्षण अभियान में मध्यप्रदेश ने बड़ी सफलता अर्जित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में प्रदेश ने जल संरचनाओं के निर्माण में निर्धारित लक्ष्यों से कहीं अधिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मध्यप्रदेश का खंडवा जिला ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत देश में जल संरक्षण में पहले स्थान पर रहा है। अभियान में 79,815 खेत तालाबों और 1,254 अमृत सरोवरों का निर्माण हुआ है। साथ ही, 2.30 लाख से अधिक जलदूत स्वयंसेवकों का पंजीयन किया गया है। यह उपलब्धि जल संरचनाओं के निर्माण और जनभागीदारी में खंडवा की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाती है। राज्य स्तर के प्रदर्शन डैशबोर्ड के अनुसार खंडवा न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में जल संरक्षण में अव्वल जिला बना है। वहीं, मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान मिला है। 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत खेत-तालाब निर्माण का लक्ष्य 77,940 था, जबकि 79,815 तालाबों का निर्माण हो रहा है। डगवेल रिचार्ज संरचनाओं में 96.56% लक्ष्य प्राप्त किया गया है। अमृत सरोवर की श्रेणी में भी लक्ष्य से अधिक 1,254 सरोवरों का निर्माण हुआ है। मायभारत पोर्टल पर जलदूत स्वयंसेवकों के पंजीयन में भी लक्ष्य से कहीं अधिक 2.30 लाख से अधिक पंजीयन हुए हैं। राज्य सरकार की सौ अंकों की रैंकिंग प्रणाली में खंडवा को 71.09 अंक प्राप्त हुए हैं। रायसेन, बालाघाट और बुरहानपुर जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। Share This Article Post navigation नमो ड्रोन दीदी योजना : टेक्नोलॉजी से बदली महिलाओं की तकदीर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ने भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा की : जानिए क्या है ये मेट्रो परियोजनाएं