National Institute of Hydrology
National Institute of Hydrology
Share This Article

रायपुर 5 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / National Institute of Hydrology: Application date extended for Finance Officer and Assistant recruitment on deputation / जलविज्ञान संस्थान भर्ती 2026 , राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ( NATIONAL INSTITUTE OF HYDRYOLOGY) रुड़की,(उत्तराखण्ड) ने भर्ती अधिसूचना जारी कर अंतिम तिथि का विस्तार की जानकारी दी है.

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने निर्धारित आवेदन प्रारूप में प्रतिनियुक्ति आधार पर वित्त अधिकारी और सहायक के पद को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है.

संस्थान द्वारा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करना वर्तमान में प्रगति में है. विस्तृत विज्ञापन और निर्धारित आवेदन पत्र एनआईएच की वेबसाइट (www.nihroorkee.gov.in) पर उपलब्ध है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 14.04.2026 तक बढ़ा दिया गया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विस्तृत तिथि के अंदर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.अन्य सभी नियम व शर्तें समान रहेंगी.