रायपुर 14 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Nominations invited for Jamnalal Bajaj National and International Awards 2026: Awards are given in four categories, deadline is January 31/ जमनालाल बजाज फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2026 के लिए जमनालाल बजाज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार गांधीवादी विचारधारा, रचनात्मक सामाजिक कार्य और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिए जाते हैं।
विज्ञापन के अनुसार पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाएंगे—
- ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर समुदाय के निर्माण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार
- ग्राम विकास हेतु विज्ञान और टेक्नोलॉजी के व्यावहारिक उपयोग हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार
- महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
- विदेशों में गांधीवादी मूल्यों के प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत ₹25 लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतिमा प्रदान की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया निःशुल्क है और कोई भी व्यक्ति या संस्था योग्य उम्मीदवार का नामांकन कर सकती है।
नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रपत्र फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। निर्धारित तिथि 31 जनवरी 2026 तक नामांकन भेजे जा सकते हैं।
