June Rules: Major Changes Nationwide Starting June 1st! Gas Cylinders Get Costlier... UPI Rules Revised... Air Travel Also Impacted.
June Rules
Share This Article

नई दिल्ली, 01 जून/ June Rules: Major Changes Nationwide Starting June 1st! Gas Cylinders Get Costlier… UPI Rules Revised… Air Travel Also Impacted.

June Rules : जून महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है, UPI पेमेंट के नियम बदल गए हैं, हवाई यात्रा महंगी होने के संकेत हैं और आधार-पैन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं।

नए रेट

  • दिल्ली: ₹3113.50
  • कोलकाता: ₹3255.50
  • मुंबई: ₹3067.50
  • चेन्नई: ₹3283

इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव

अब UPI से पैसे भेजने पर स्क्रीन पर सामने वाले व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। माना जा रहा है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

QR कोड स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही सही नाम दिखाई देगा, जिससे गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की संभावना कम होगी।

ATM से पैसे निकालने पर नया नियम

अब UPI आधारित कार्डलेस ATM निकासी भी बैंक की मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। तय सीमा पार होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

15 जून तक जमा करना होगा एडवांस टैक्स

करदाताओं के लिए 15 जून अहम तारीख होगी। जिनकी टैक्स देनदारी ₹10,000 से ज्यादा है, उन्हें एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करनी होगी। देरी होने पर 1% मासिक ब्याज लग सकता है।

RBI की बैठक पर सबकी नजर

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 से 5 जून के बीच होगी। रेपो रेट में बदलाव या RBI के संकेतों का असर होम लोन EMI, FD ब्याज और लोन की लागत पर पड़ सकता है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की है।

  • पेट्रोल: ₹3 से घटाकर ₹1.5 प्रति लीटर
  • डीजल: ₹13.5 प्रति लीटर
  • ATF: ₹9.5 प्रति लीटर

नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं।

आधार अपडेट अब फ्री नहीं रहेगा

ऑनलाइन आधार अपडेट की फ्री सुविधा 14 जून तक ही रहेगी। इसके बाद अपडेट कराने पर शुल्क देना होगा।

  • ऑनलाइन अपडेट: ₹25
  • आधार केंद्र पर अपडेट: ₹50 तक

हुंडई कारें हुईं महंगी

Hyundai Motor India ने अपनी कारों की कीमतों में ₹12,800 तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जून से लागू हो गई हैं।

PAN नियमों में बदलाव

अब बड़े ट्रांजैक्शंस पर निगरानी और बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीद में PAN की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है।

हवाई यात्रा हो सकती है महंगी

कच्चे तेल और विमान ईंधन की कीमत बढ़ने के चलते Air India और IndiGo ने घरेलू उड़ानों की संख्या में कटौती का फैसला किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट और महंगे हो सकते हैं।

PF निकालना होगा आसान

इस महीने से EPFO सदस्य UPI के जरिए PF का पैसा निकाल सकेंगे। टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स के जरिए PF राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।