kabirdham
kabirdham
Share This Article

रायपुर ,23 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / कबीरधाम में 165 लोगों ने की घर वापसी

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में आस्था जताते हुए घर वापसी की। यह कार्यक्रम ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह के दौरान संपन्न हुआ।


विधायक भावना बोहरा ने पांव पखारकर किया स्वागत

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भावना बोहरा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी का पांव पखारकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान है।


सांस्कृतिक संरक्षण और विकास पर जोर

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आदिवासी और वनवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।


अब तक 400 से अधिक लोगों की हो चुकी है वापसी

जानकारी के अनुसार, इससे पहले नेऊर क्षेत्र के आसपास के गांवों से 115, कुई कुकदुर क्षेत्र से 70 और ग्राम दमगढ़ से 50 लोगों की घर वापसी हो चुकी है। कुल्हीडोंगरी में 165 लोगों की वापसी के साथ पंडरिया क्षेत्र में अब तक 400 से अधिक आदिवासी नागरिक अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़ चुके हैं।