रायपुर 10 मई 2026/ ETrendingIndia / Applications invited for 16 contractual posts in Government Medical College Kabirdham / कबीरधाम भर्ती 2026 , शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा संविदा के 16 पदों के लिए भर्ती सूचना जारी की गई है.
छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग की अधीनस्थ 05 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों (दन्तेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी – जशपुर) हेतु स्वीकृत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम में मेडिको- सोशल वर्कर (03 पद), स्टेनोग्राफर ग्रेड- 3 (01 पद), टेक्नीशियन (10 पद), सहायक ग्रेड-3 (01 पद), डिसेक्शन हॉल अटेडेन्ट (01 पद) पर संविदा नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 13.05.2026 तक आमंत्रित किये गए है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन की प्रक्रिया, श्रेणीवार रिक्त पद, अर्हता, आयु सीमा, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी www.cgdme.in तथा नोडल चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव की वेबसाईट https://www.abvmgmcrajnandgaon.ac.in पर देखा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने हेतु लिंक http://
monitoringcell.cgdme.in/mpas/login है ।
