Share This Article

रायपुर 10 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Kailash Mansarovar Yatra : Guidance session held in Raipur / कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्गदर्शन , कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले और जाने को इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए गत दिवस तेलीबांधा स्थित होटल मीराविल में विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी, तैयारियों और सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस परामर्श आयोजन और पिछले लगभग पन्द्रह वर्षों से यात्रा का आयोजन करने वाले नमन हॉलिडेज़ एवं मानसरोवर वाले, रायपुर के फाउंडर श्री सरनजीत सिंह ने यात्रा मार्ग, इसके प्रमुख पड़ाव, कैलाश मानसरोवर की विशेषताओं, जरूरी दस्तावेज, वीसा, भोजन एवं रुकने की व्यवस्था, मौसम के अनुसार कपड़ों की तैयारी और ऊंचाई पर होने दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी . इस अवसर पर मानसरोवर की यात्रा करने वाले पूर्व यात्रियों तथा योग विशेषज्ञों द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ऑक्सीजन सपोर्ट, फिटनेस और योग से जुड़े सुझाव भी दिए गए.

यह सत्र आगामी मानसरोवर यात्राओं (25 मई से प्रस्तावित) को ध्यान में रखकर रखा गया है, ताकि यात्री पहले से पूरी तैयारी कर सकें। इसके उपरांत 15 जून, 24 जून, 23 जुलाई, 22 अगस्त और 21 सितंबर को भी यात्रा प्रस्तावित है.

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड, सिक्किम, नेपाल और मानसरोवर जैसे हिमालयी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदलता है, इसलिए गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखना जरूरी है। यात्रियों को फिटनेस पर विशेष ध्यान देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों कि साथ साथ वहाँ की परंपरा और संस्कृति का पालन करने की सलाह भी दी गई ।

यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से होगा तथा इसकी बाद यात्री नेपाल होते हुए चाइना (तिब्बत) बॉर्डर क्रॉस करेंगे. यात्रा की दो कैटेगरी लग्जरी एवं नार्मल है। यह यात्रा हेलीकॉप्टर एवं वायुयान दोनों के माध्यम से अलग अलग स्थानों में की जाती हैं.