Kalakshetra Foundation
Kalakshetra Foundation
Share This Article

रायपुर 6 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Recruitment to various posts in Kalakshetra Foundation (Chennai)/ कलाक्षेत्र फाउंडेशन भर्ती , कलाक्षेत्र फाउंडेशन, चेन्नई ने प्रशासनिक, शैक्षणिक और आवासीय प्रबंधन के 17 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियाँ सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति और अनुबंध के आधार पर की जाएंगी।

​ प्रमुख पदों का विवरण:

इसके तहत अलग -अलग इकाइयों के लिए प्रशासकीय अधिकारी, मुख्य लेखा अधिकारी, अधीक्षक, हाउस मदर, प्रोफेसर (संगीत), सहायक प्रोफेसर (भारत नाट्यम्), ट्विटर (संगीत), स्नातकोत्तर शिक्षक ,प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, माध्यमिक स्नातक शिक्षक के पद है.

महत्वपूर्ण जानकारी:

​वेतनमान: केंद्र सरकार (C-स्तर) और तमिलनाडु राज्य सरकार (S-स्तर) के नियमों के अनुसार।

​ आवेदन कैसे करें:

इच्छुक अभ्यर्थी अपना पूर्ण आवेदन फॉर्म ‘निदेशक, कलाक्षेत्र फाउंडेशन, तिरुवनमियूर, चेन्नई – 600041’ को भेज सकते हैं।

​अंतिम तिथि: एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार में 28 फरवरी – 6 मार्च 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है.

​विस्तृत जानकारी: योग्यता, परीक्षा योजना और आवेदन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.kalakshetra.in पर जाएँ।