रायपुर, 23 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Admission to Classes 5th and 12th at PM SHRI Kendriya Vidyalaya BMY Bhilai: Applications invited till July 25 / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीएमवाई चरोदा (भिलाई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 5वीं तथा कक्षा 12वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
25 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक अभिभावक विद्यालय से 25 जुलाई 2026 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) फॉर्म प्राप्त कर उसे निर्धारित समय में जमा कर सकते हैं।
प्रवेश केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार किया जाएगा।
12वीं प्रवेश के लिए विशेष शर्तें
कक्षा 12वीं में प्रवेश के लिए सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी के कक्षा 11वीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
इन छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सर्विस कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 के कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
