jashpur
jashpur
Share This Article

रायपुर 25 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / केन्द्रीय विद्यालय जशपुर भर्ती 2026 , पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में अंशकालीन शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 5 मार्च को Walk- in-interview/ पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर द्वारा निम्नलिखित विभिन्न पदों पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पूर्णतः अंशकालीन शिक्षकों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर करने एवं पैनल बनाने हेतु दिनांक 05/03/2026 (गुरूवार) को प्रातः 10:00 बजे से पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जशपुर (छ.ग.) परिसर में चल-साक्षात्कार (Walk-in-interview) का आयोजन किया गया है।

पदानुसार एवं अनिवार्य योग्यता धारक उम्मीदवार निर्धारित दिनांक एवं समय पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, कम्प्युटर विज्ञान, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य)

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान)

प्राथमिक शिक्षक

बाल वाटिका शिक्षक, योग शिक्षक, स्पोर्ट्स कोच, संगीत एवं नृत्य कोच, डॉक्टर, नर्स, काउंसलर, कम्प्युटर अनुदेशक, Special Educator, Primary (विशेष शिक्षक, प्राथमिक), ATL Instructor, Vocational Instructor.

विभिन्न पदों हेतु अनिवार्य योग्यता मानदेय तथा अन्य जानकारी हेतु पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर की वैबसाइट https://jashpur.kvs.ac.in का अवलोकन करें। के. वि. सं. के नियमानुसार स्नातकोत्तर शिक्षकों हेतु B. Ed. तथा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक पद हेतु सीटीईटी अर्हता धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। अँग्रेजी एवं हिन्दी में पढ़ाने की योग्यता अनिवार्य है।

साक्षात्कार मे उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जशपुर की वैबसाइट https://jashpur.kvs.ac.in पर उपलब्ध प्रपत्र को डाउनलोड कर पूर्णरूपेण भरकर सभी अनिवार्य दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, मूल दस्तावेजों के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।