रायपुर 3 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Registration for admission in Classes 2 and 4 in PM Shri Kendriya Vidyalaya Kanker by April 8 / केंद्रीय विद्यालय कांकेर प्रवेश 2026 , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कांकेर द्वारा प्रवेश सूचना जारी की गई है, इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 एवं 4 में कुछ रिक्तियां होने के कारण 2
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कांकेर द्वारा प्रवेश सूचना जारी की गई है, इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 एवं 4 में कुछ रिक्तियां होने के कारण 2 अप्रैल से पंजीयन शुरू हो गया है। यह पंजीयन 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा।
इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रपत्र (Registration form) विद्यालय की वेबसाइट https://kanker.kvs.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट देखें या विद्यालय में सम्पर्क करें।
