रायपुर 21 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-in-Interview for various posts at PM Shri Kendriya Vidyalaya Kondagaon on 27-28 February / केंद्रीय विद्यालय कोण्डागांव इंटरव्यू , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन संविदा शिक्षकों का पैनल बनाने हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण-पत्र, स्व-सत्यापित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को सुबह 8:30 से 10:00 बजे के बीच उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। आवश्यकतानुसार 10:00 से 11:00 बजे तक लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है।
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को बालवाटिका, प्राथमिक शिक्षक (PRT), विशेष शिक्षक, शैक्षिक परामर्शदाता, खेल शिक्षक, योग शिक्षक, स्टाफ नर्स, स्नातकोत्तर शिक्षक (कम्प्यूटर विज्ञान) कंप्यूटर एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक पदों के लिए साक्षात्कार होगा।
28 फरवरी 2026 (शनिवार) को टीजीटी (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी) तथा पीजीटी (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी) पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित गूगल फॉर्म 26 फरवरी 2026 सुबह 9:00 बजे तक अनिवार्य रूप से भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट देखी जा सकती है।
