PM Shri Kendriya Vidyalaya Kondagaon
PM Shri Kendriya Vidyalaya Kondagaon
Share This Article

रायपुर 28 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Admission notice released by PM Shri Kendriya Vidyalaya Kondagaon/ केन्द्रीय विद्यालय कोंडागांव प्रवेश 2026 , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव द्वारा प्रवेश सूचना 2026-27 जारी किया गया है.

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में अपने पाल्य के प्रवेश के इच्छुक सभी अभिभावक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय, कक्षा-10 (केवल सेवा श्रेणी 1 एवं 2 हेतु) एवं कक्षा 4 (केवल अनुसूचित जाति (SC) वर्ग हेतु आयु 9 से 11 वर्ष) कुछ स्थान रिक्त हैं प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण दिनांक 27.04.2026 से दिनांक 02.05.2026 तक, प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय की वेबसाइट https://kondagaon.kvs.ac.in/en/admission-details/ से डाउनलोड एवं प्रिंट निकालकर विद्यालय में कार्यालयीन दिवसों में जमा कर सकते हैं।

प्रवेश संबंधी विवरण वेबसाइट https://kondagaon.kvs.ac.in/en/admission-details/ पर उपलब्ध है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केन्द्रीय विद्यालय संगठन से प्राप्त प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के अनुसार होगा।

नोट कक्षा 10 (केवल सेवा श्रेणी 1 एवं 2 हेतु) एवं कक्षा 4 (केवल अनुसूचित जाति (SC) वर्ग हेतु आयु 9 से 11 वर्ष) आरक्षित है।