रायपुर 2 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Admission process begins in vacant spaces available in class 2 and class 12 (faculty of science) in Kendriya Vidyalaya Utai Bhilai: April 8 Last Date / केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2026 , केंद्रीय विद्यालय सी.आई.एस.एफ. उतई भिलाई में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 एवं कक्षा – 12 (विज्ञान संकाय) में उपलब्ध रिक्त स्थानों में प्रवेश हेतु पंजीकरण फॉर्म (ऑफलाइन) दिनांक 02.04.2026 से दिनांक 08.04.2026 तक प्रदान किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय सी. आई. एस. एफ .भिलाई में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 एवं कक्षा – 12 (विज्ञान संकाय) में उपलब्ध रिक्त स्थानों में प्रवेश हेतु पंजीकरण फॉर्म (ऑफलाइन) दिनांक 02.04.2026 से दिनांक 08.04.2026 तक प्रदान किया जाएगा।
पंजीकरण प्रपत्र उक्त अवधि में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक विद्यालय कार्यालय से प्राप्त एवं जमा कर सकते है। पंजीकरण प्रपत्र पुर्णतः भरकर जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 08.04.2026 (समय दोपहर 01.00 बजे तक) होगी।
प्रवेश के लिए निम्न पात्रता एवं शर्ते होगी-
1) कक्षा 2 में प्रवेश हेतु छात्र / छात्रा की आयु दिनांक 31.03.2026 को 7 वर्ष से अधिक एवं 9 वर्ष से कम होनी चाहिए।
2) छात्र को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रकार से पात्र होना चाहिए।
3) कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) में छात्र द्वारा चुने जाने वाले विषयों का संयोजन संबंधित केन्द्रीय विद्यालय में उपलब्ध होना चाहिए।
4) कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) में प्रवेश केवल केन्द्रीय विद्यालय सी आई एस एफ भिलाई में प्राथमिकता श्रेणी 1. (केंद्रीय कर्मचारी) और प्राथमिकता श्रेणी II (केंद्रीय सरकार के स्वायत्त संस्थान के कर्मचारी) के बच्चो के लिए ही होंगे।
प्रवेश से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण प्रपत्र विद्यालय वेबसाइट https://cisfbhilai.kvs.ac.in/ से डाउनलोड कर सकते है।
