रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Interview for variety posts at PM Shri Kendriya Vidyalaya Rajnandgaon on February 19 / केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव भर्ती 2026 , राजनांदगांव स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी/संविदा आधार पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों से पैनल तैयार करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 को सुबह 8:30 बजे विद्यालय परिसर में पंजीयन एवं साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। पंजीयन का समय सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक निर्धारित है।
विद्यालय में पीजीटी – भौतिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस
टीजीटी – सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत ,सोशल एजुकेटर, कंप्यूटर प्रशिक्षक
प्राथमिक शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक,योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक/स्पोर्ट्स कोच, नृत्य प्रशिक्षक, नर्स, परामर्शदाता सहित विभिन्न विषयों के पदों है.
अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। पात्रता, वेतन और सेवा शर्तें केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार होंगी। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट http://rajnandgoan.kvk.ac.in से डाउनलोड करपूर्ण रूप से भरकर साथ लाएँ. अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in देखी जा सकती है।
