Share This Article रायपुर, 23 जून 2026/ ETrendingIndia / “Kendriya Vidyalaya Sukma: Last chance for admission in classes 5th and 11th…” जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय सुकमा में कक्षा पांचवीं तथा ग्यारहवीं (वाणिज्य संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 24 जून से 27 जून 2026 तक विशेष प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के प्रावधानों के अनुसार योग्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध एवं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अभिभावकों से निर्धारित अवधि में विद्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। Share This Article Post navigation IIPS Admission 2026 : मुंबई के IIPS में एडमिशन शुरू…! MA, MSc, PhD और PDF कोर्स में प्रवेश…छात्रवृत्ति भी मिलेगी पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय बीजापुर : विभिन्न पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 30 जून को…