Kendriya Vidyalaya Utai
Kendriya Vidyalaya Utai
Share This Article

रायपुर 2 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / WALK-IN-INTERVIEW at PM Shri Kendriya Vidyalaya Jagdalpur, Jagdalpur on April 7 / केन्द्रीय विद्यालय वॉक इन इंटरव्यू , पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर हाटकचौरा, जगदलपुर (छ.ग.) में चल-साक्षात्कार (WALK-IN-INTERVIEW) का आयोजन किया गया है.

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पूर्णतः अंशकालिक आधार पर संविदा शिक्षकों के पैनल निर्माण के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

साक्षात्कार हेतु इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी स्वहस्ताक्षरित छाया प्रतियों एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्रातः 08:00 से 10:00 बजे के मध्य नियत दिनांक 7 अप्रैल को पद के अनुरूप उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।

विभिन्न पदों हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, वेतन, सेवा शतों, आवेदन प्रपत्र एवं अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट https://jagdalpur.kvs.ac.in का अवलोकन करें। विलम्ब से आने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा ली जाएगी।

पद एवं विषय

स्नातकोत्तर शिक्षक (फिजिक्स, केमिस्ट्री),

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (संस्कृत, अंग्रेजी, सामाजिक-विज्ञान),

बालवाटिका-॥। शिक्षक, विशेष शिक्षक प्राथमिक (Special Educator Primary), नृत्य प्रशिक्षक, आत्म सुरक्षा प्रशिक्षक महिला (Self Defence Trainer Female), शैक्षणिक काउंसलर