Smt. Vinodini Keshariwan
Smt. Vinodini Keshariwan
Share This Article

रायपुर, 05 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ प्रदेश तरुण सभा द्वारा प्रतिभावान छात्र/छात्रो का सम्मान समारोह का आयोजन कोरबा में किया गया ।

  आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ केशरवानी समाज से शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 12 वी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को,अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती विनोदनी केशरवानी की स्मृति में पदक एवं 21000/ प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में श्री सुधीर गुप्ता द्वारा घोषणा की गई कि यह पदक एवं प्रोत्साहन राशि उनके द्वारा आने वाले वर्षों में प्रति वर्ष दिया जायेगा ।

शिक्षा सत्र 25-26 हेतु यह सम्मान मोना मॉर्डन हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगढ़ की छात्रा माही केशरवानी को कक्षा 12 वी में छ.ग.केशरवानी समाज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया ।