केशकाल घाटी बायपास निर्माण
केशकाल घाटी बायपास निर्माण

रायपुर / ETrendingIndia / Lifeline of Bastar: Keshkal valley will now get relief from traffic jam, bypass will be constructed with Rs. 370 crore / केशकाल घाटी बायपास निर्माण , केशकाल घाट में यातायात जाम की समस्या अब जल्द खत्म होने वाली है। रायपुर–जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर 307 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल फोरलेन बायपास का निर्माण किया जाएगा।

केशकाल घाटी बायपास निर्माण , केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग ने भूमि अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।

प्रस्तावित बायपास 4-लेन का होगा, जिसमें 6.10 किमी हिस्सा पहाड़ी और 5.28 किमी हिस्सा समतल क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

इस बाइपास में 15 बड़े पुल, 2 मेजर जंक्शन, 5 छोटे पुल और आधुनिक ढंग से डिज़ाइन किए गए मोड़ शामिल होंगे।

वर्तमान केशकाल घाटी मे 10 खतरनाक मोड़ और कम चौड़ाई के कारण रोजाना लगभग 11 हजार वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

बायपास बनने से वाहनों को घाट के संकरे और खतरनाक मोड़ों से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय घटेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

इससे न केवल यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि मालवाहक और यात्री परिवहन दोनों को गति मिलेगी।

परियोजना पूरी होने पर हजारों वाहन चालकों को स्थायी रूप से जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास को नया आयाम मिलेगा।