Share This Article रायपुर 13 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Astronomy laboratories established in 5 government schools to develop scientific attitude among students / खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं सरकारी स्कूलों में , नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में राजस्थान के जयपुर जिले में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। गोविंदगढ़ ब्लॉक के दो विद्यालयों — पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन, चौंमू और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भोजलावा में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं सरकारी स्कूलों में , इन प्रयोगशालाओं का निर्माण फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला जिला परिषद जयपुर के सहयोग से नवाचार के रूप में 5 सरकारी विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहराइयों से परिचित कराना और खगोलीय घटनाओं को प्रयोगात्मक रूप से समझने का अवसर देना है। प्रयोगशाला में 69 आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें चंद्रमा की कलाएं, सौर ऊर्जा किट, सौर फ़िल्टर, परमाणु गेंदें, डोबसोनियन दूरबीन, किरण ऑप्टिक किट, सूर्य एवं चंद्र ग्रहण मॉडल, गुरुत्वाकर्षण-विरोधी प्रयोग, उत्तल दर्पण, हृदय व मस्तिष्क मॉडल, रसायन एवं जीव विज्ञान किट शामिल हैं। Share This Article Post navigation राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का शुभारम्भ : मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 128 ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ग्रामीण परिवहन सेवा ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ का भी शुभारम्भ, वोल्वो, स्केनिया तथा एसी बसों में यात्रियों को सीट पर उपलब्ध होगा खाना RPSC सचिव बनकर फर्जी पोस्ट डालने पर FIR दर्ज — जांच शुरू