दिल्ली, 06 जून 2026/ Khan Sir vs Anjana Om Kashyap: Dispute reaches Delhi High Court… Demand for ₹2 crore in damages… Meanwhile, Khan Sir surrenders in the shooting incident case.
Khan Sir vs Anjana Om Kashyap : चर्चित टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप और TV Today Group ने मशहूर यूट्यूबर शिक्षक खान सर, अभिषेक मैथ्स, बबीता त्यागी समेत 8 लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। याचिका में YouTube, Meta और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान और वीडियो हटाने की मांग की गई है। साथ ही 2 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की गई है।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
दरअसल, हाल ही में यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा मीडिया की भूमिका को लेकर सोशल media पर बड़ी बहस छिड़ गई थी। आरोप है कि पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने यूट्यूब पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर कुछ नकारात्मक टिप्पणियां की थीं।
इसके बाद खान सर ने अपनी क्लास और सार्वजनिक मंचों से शिक्षकों के सम्मान की बात करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। देखते ही देखते यह विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दोनों पक्षों को लेकर वीडियो, मीम्स और बहसों की बाढ़ आ गई।
सोशल मीडिया पोस्ट हटाने की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे वीडियो और पोस्ट मौजूद हैं जो कथित तौर पर मानहानिकारक हैं। इसलिए YouTube, Meta और X से इन्हें हटाने का निर्देश देने की मांग की गई है।
इधर गोलीकांड मामले में खान सर ने किया सरेंडर
इसी बीच चर्चित शिक्षक खान सर ने शनिवार (6 जून 2026) को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। माना जा रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के बाद उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
उनके वकील ने पुष्टि की है कि खान सर पटना सिविल कोर्ट पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया।
क्या है पूरा गोलीकांड मामला?
बताया जा रहा है कि पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार रात गोलीबारी और बवाल हुआ था। इस मामले में कदुमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है।
खान सर के अंगरक्षकों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गिरफ्तारी की चर्चा के बीच बढ़ी सुरक्षा
शुक्रवार शाम से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। माना जा रहा था कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब खान सर के सरेंडर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
