Share This Article रायपुर 21 फरवरी2026/ ETrendingIndia / 16.37 crore approved for high level bridge and approach road on Urla -Patharidih -Berla road on Kharun river./ खारुन नदी पुल स्वीकृति , राज्य शासन ने रायपुर जिले में मुख्य जिला मार्ग उरला- पठारीडीह- बेरला मार्ग में खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 36 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। Share This Article Post navigation IIIT, रायपुर में होने वाली 21वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन का आज 21 फरवरी को अंतिम दिन उरला पेट्रोल पंप आग: युवक ने दोपहिया में लगाई आग, समय रहते टला बड़ा हादसा