रायपुर 23 जून 2026/ Khatu Shyam Temple: New railway station to be built for Khatu Shyam Temple; pilgrimage to become easier for devotees.
Khatu Shyam Temple : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध Khatu Shyam Temple आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इसकी जानकारी दी। नया रेलवे स्टेशन सुंदरपुरा में बनाया जाएगा। रेलवे ने इसका निर्माण लगभग 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
मंदिर की दूरी होगी कम
वर्तमान में श्रद्धालुओं को Ringas Junction पर उतरकर करीब 17 किलोमीटर सड़क मार्ग से मंदिर तक जाना पड़ता है। नए स्टेशन के बनने के बाद यह दूरी घटकर लगभग 11 किलोमीटर रह जाएगी।
हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं
खाटू श्याम मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 50 से 60 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नए स्टेशन से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
