Khelo India Tribal Games-2026
Khelo India Tribal Games-2026
Share This Article

रायपुर 7 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Khelo India Tribal Games-2026 to be held in Chhattisgarh from March 25 / खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 , प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल तक किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता रायपुर, सरगुजा और बस्तर में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

युवा शक्ति को मिलेगा नया मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य सरकार खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह आयोजन वनांचल के खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देगा।

इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं

इस आयोजन में 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल शामिल होंगे।

रायपुर : तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और कबड्डी (डेमो)

सरगुजा : कुश्ती और मलखम्ब (डेमो)

बस्तर : एथलेटिक्स

देशभर से आएंगे खिलाड़ी

प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष सहायता दी जाएगी। साथ ही अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

खेल अधोसंरचना पर भी जोर

बैठक में खेल अधोसंरचना, खेल अकादमियों की गतिविधियों, युवा महोत्सव और खेल योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।