Share This Article रायपुर. 9 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स , खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अगले महीने आयोजित किए जाने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के चयन के लिए तीन दिनों तक चले ट्रायल में प्रदेशभर के एक हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नेशनल ट्राइबल गेम्स में शामिल सात खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में ट्रायल हुए। रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में कुश्ती, फुटबॉल और वेट-लिफ्टिंग के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी के ट्रायल हुए। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में तीरंदाजी और एथलेटिक्स तथा सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में तैराकी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुए। राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों ने दोनों शहरों में आयोजित चयन ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। Share This Article Post navigation 6-8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के लिए चयन ट्रायल : क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन, ट्रायल स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन भी होगा Virat Kohli 28000 रन: fastest बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, Tendulkar से कितना पीछे?