Share This Article रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / अभिनेता अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2 की रिलीज के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने अब इसकी नई रिलीज तारीख घोषित कर दी है। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म का नया और मजेदार पोस्टर भी जारी किया है। वर्ष 2006 में आई चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसलाÓ के इस अगले भाग को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। नए पोस्टर में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, तारा शर्मा और परवीन डबास नजर आ रहे हैं। अभिनेता रवि किशन भी इस बार फिल्म में नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं। निर्माताओं ने सामाजिक माध्यमों पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “सौदा पक्का। खोसला परिवार सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार है।” इसी संदेश के साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख की जानकारी दी गई। फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया और प्रिया मिश्रा ने किया है। वर्ष 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में इसके अगले भाग से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। अब दर्शकों को 5 मार्च 2027 तक फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार करना होगा। Share This Article Post navigation विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर का ट्रेलर जारी, बुजुर्ग दंपति के प्रेम और अकेलेपन की कहानी, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज