Share This Article रायपुर, 22 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की संवेदनशील पहल ने तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में खुशियों के नए रंग भर दिए। ग्राम तेलसरा के संतोष दास सारथी, फुलेश्वरी सारथी और राखी सारथी की संगीत के प्रति रुचि को देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने का वादा किया था। खास बात यह है कि जिला प्रशासन ने महज दो सप्ताह में अपना वादा पूरा कर तीनों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया। चौपाल में रखी थी अपनी इच्छा खनन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम तेलसरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। इसी दौरान तीनों दृष्टिबाधित भाई-बहनों ने अपनी संगीत संबंधी जरूरत बताई। कलेक्टर ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए जल्द मदद का भरोसा दिया। हारमोनियम से ढोलक तक मिले वाद्य यंत्र समाज कल्याण विभाग की टीम ने तीनों को हारमोनियम, बांसुरी, झांझ, मंजीरा और ढोलक सहित आवश्यक वाद्य यंत्र तथा छड़ी प्रदान की। इससे उन्हें संगीत के जरिए अपनी कला और हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मदद से बढ़ा आत्मविश्वास अपनी इच्छा पूरी होने पर परिवार ने कलेक्टर और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल बताती है कि जरूरतों को समझकर समय पर की गई छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां, विश्वास और उम्मीद की किरण ला सकती है। Share This Article Post navigation युवा रत्न सम्मान योजना : प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित