Share This Article रायपुर, 04 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डॉयचे बैंक एजी (विक्रेता) से भारत में अपनी शाखाओं के माध्यम से संचालित उसके रिटेल बैंकिंग/प्राइवेट बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार (लक्षित कारोबार) का चालू व्यवसाय के रूप में एकमुश्त बिक्री के आधार पर अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। Share This Article Post navigation राहुल गांधी का भगवंत मान पर निशाना, बोले- उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी