Free electricity changed fortunes
Free electricity changed fortunes
Share This Article

रायपुर, 27 दिसम्बर 2025/ ETrendingIndia / Free electricity changed fortunes: Krishak Jeevan Jyoti Yojana made millions of Chhattisgarh farmers wealthy / कृषक जीवन ज्योति योजना , कभी बिजली बिल का डर और कभी सिंचाई के लिए कर्ज की चिंता—ऐसी परेशानियों के बीच खेती करने वाले छत्तीसगढ़ के किसान आज राहत की सांस ले रहे हैं।

राज्य सरकार की कृषक जीवन ज्योति योजना ने 8.41 लाख किसान परिवारों की जिंदगी की दिशा ही बदल दी है। निःशुल्क और रियायती बिजली ने न सिर्फ खेती की लागत घटाई है, बल्कि किसानों के चेहरे पर भरोसे की मुस्कान भी लौटाई है।

सालाना 7500 यूनिट तक बिजली मुफ्त

इस योजना के तहत 5 हार्स पॉवर तक के कृषि पंपों को बिजली बिल में बड़ी राहत दी गई है। 3 हार्स पावर तक के पंपों को सालाना 6000 यूनिट और 3 से 5 हार्स पावर के पंपों को 7500 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिल रही है। इसका सीधा असर यह हुआ कि किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ रहा, खेतों में समय पर पानी पहुंच रहा है और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

जमीन का सदुपयोग और फसल विविधीकरण बढ़ा

समय पर सिंचाई से अब किसान एक नहीं, बल्कि डबल और तिबल फसल ले पा रहे हैं। जमीन का सदुपयोग हो रहा है और कई क्षेत्रों में फसल विविधीकरण भी बढ़ा है, जिससे आय के नए रास्ते खुले हैं।

योजना का फ्लैट रेट विकल्प किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। इस विकल्प में बिजली खपत की कोई सीमा नहीं है और किसान मात्र 100 रुपये प्रति हार्स पावर प्रति माह की दर से बिल चुका रहे हैं।

SC-ST किसानों के लिए बिजली खपत की सीमा नहीं

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए बिजली खपत की सीमा हटाकर सरकार ने सामाजिक न्याय को भी मजबूती दी है। बीते दो वर्षों में शासन ने इस योजना पर करीब 13,523 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आज प्रदेश के 8 लाख 41 हजार किसान परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि पहले बिजली बिल के कारण खेती घाटे का सौदा लगती थी, लेकिन अब बची हुई रकम वे बीज, खाद और आधुनिक तकनीक में निवेश कर पा रहे हैं।

कृषक जीवन ज्योति योजना ने यह साबित कर दिया है कि सही नीति और मजबूत क्रियान्वयन से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के खेत आज सिर्फ फसल ही नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण की सफलता कहानी भी उगा रहे हैं।