Share This Article

रायपुर 15 मई 2026/ ETrendingIndia / Retired teachers of Indira Gandhi Agricultural University raise demand pension payment: Memorandum to Governor, CM to seek resolution of problems / कृषि विश्वविद्यालय पेंशन मांग , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों ने पेंशन, ग्रेच्युटी , एरियर्स एवं महंगाई राहत के भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है।

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अनुसार अप्रैल 2024 से कई सदस्यों को पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संघ की गत 14 मई को आयोजित बैठक में करीब 25-30 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि 15 मई को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

संघ ने यह भी निर्णय लिया कि प्रदेश के के मुख्य सचिव तथा वित्त और कृषि विभाग के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। साथ ही अगले सप्ताह प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले पर जनमानस का ध्यानाकर्षण किया जाएगा।

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। संघ के अध्यक्ष डॉ. एन. के. चौबे ने कहा कि अधिकांश सदस्य 66 से 90 वर्ष की आयु के हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।