Share This Article रायपुर, 01 अगस्त। Kulgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दिल्ली दौरे से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार, कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने मजदूरों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलौदाबाजार जिले के भूपेंद्र कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। CM साय ने किया ₹20-20 लाख सहायता का ऐलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि दोनों मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत श्रमिकों के परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके साथ खड़ा है। Share This Article Post navigation Leopard Rescue : एक महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद…! वन विभाग की बड़ी सफलता IFS Promotion : वन विभाग में बड़ा प्रमोशन…! ओपी यादव को मिली PCCF की जिम्मेदारी…आदेश जारी