Share This Article रायपुर 1 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Kumhari-Kharoon bridge closed for a month, changed routes for vehicles / कुम्हारी खारून ब्रिज बंद , नेशनल हाईवे-53 स्थित कुम्हारी-खारून ब्रिज आज से मरम्मत कार्य के लिए 30 दिनों तक बंद रहेगा। इससे इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने छोटे, मध्यम और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक (डायवर्ट) रूट तय किए हैं। शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए पीक समय में भारी वाहनों को अलग-अलग मार्गों पर 2 से 4 घंटे तक रोका जाएगा। दुर्ग की ओर से आने वाले भारी वाहन दाहिने ब्रिज से गुजरेंगे, जबकि रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन सिंगल लाइन में चलेंगे। ब्रिज के पास जाम या खराबी की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, डायवर्ट रूट की जानकारी देने के लिए बैनर-पोस्टर और वालेंटियर तैनात रहेंगे। पुलिस ने इसके लिए रूट मैप भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार, इस पुल से रोजाना करीब 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं, जिनमें लगभग 60 हजार भारी वाहन शामिल हैं। वैकल्पिक रूट रायपुर से दुर्ग: छोटे वाहन चंदनीडीह से पुराना रपटा पुल होते हुए कुम्हारी टोल जा सकेंगे। वहीं रायपुरा- महादेवघाट- अमलेश्वर- मोतीपुर मार्ग से भी भिलाई-दुर्ग पहुंच सकते हैं। दुर्ग से रायपुर: छोटे वाहन नेवई- उतई- सेलूद- पाटन- अभनपुर मार्ग या उतई- सेलूद- ढौर- औरी- मोतीपुर- अमलेश्वर मार्ग से रायपुर आ सकेंगे। Share This Article Post navigation राष्ट्रीय गोकुल मिशन : बस्तर में संभागीय किसान-पशुपालक संगोष्ठी बारनवापारा अभयारण्य : काले हिरणों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन, दो चरणों में 34 हिरणों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया