Kurukshetra Robbery: Sensational incident in Kurukshetra...! Lawyer couple held hostage and ₹3.15 crore looted.
Kurukshetra Robbery
Share This Article

रायपुर, 08 अगस्त 2026/ Kurukshetra Robbery : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में घुसकर चार नकाबपोश बदमाशों ने कथित तौर पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी को बंदूक के बल पर बंधक बनाया और करीब 3.15 करोड़ रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार शाम की है। मामले में थानेसर सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

कुत्ता घुमाने गए थे अधिवक्ता

शिकायत के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया रात करीब 9:30 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर गए थे। करीब 10 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

अधिवक्ता ने घर के अंदर अपनी पत्नी को बिस्तर पर मुंह के बल पड़ा देखा। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी थी।

चार नकाबपोश बदमाशों ने बनाया बंधक

शिकायतकर्ता के मुताबिक, घर में चार नकाबपोश हमलावर मौजूद थे। बदमाशों ने अधिवक्ता को भी पकड़ लिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद आरोपियों ने घर से बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान लूट लिया। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये बताई गई है।

वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।