Share This Article भोपाल, 12 सितंबर 2026। Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सितंबर की 40वीं किस्त के बाद योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं के खातों में नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। ₹1,000 से शुरू हुई थी योजना, अब हर महीने मिल रहे ₹1,500 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 में इसमें 250 रुपये की बढ़ोतरी के बाद राशि 1,250 रुपये हुई, जबकि नवंबर 2025 से फिर 250 रुपये बढ़ाकर वर्तमान में 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। योजना के प्रावधानों के तहत ऐसी पात्र महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। उन्हें निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अंतर की राशि उपलब्ध कराई जाती है। 40वीं किस्त से पहले 39 बार हो चुका भुगतान जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के तहत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर 2026 में 40वीं किस्त महिलाओं के खातों में पहुंचेगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई थी। अब तक महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹65 हजार करोड़ से ज्यादा जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के तहत 63,560.90 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के तहत करीब 11,300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सरकार का दावा है कि योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत किया जा रहा है। आगर मालवा को भी मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में केवल लाड़ली बहना योजना की किस्त का अंतरण ही नहीं करेंगे, बल्कि जिले को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ रुपये के 33 कार्यों का भूमि-पूजन और 28.14 करोड़ रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस तरह आगर मालवा में होने वाला कार्यक्रम महिला हितैषी योजना के साथ-साथ जिले के विकास को गति देने वाला भी होगा। Share This Article Post navigation MP Agriculture News : बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को मिली बड़ी सौगात, CM मोहन यादव बोले- अन्नदाताओं को हर जरूरी सुविधा दे रही सरकार