Lalit Kala Akademi: Bhilai's Ankush Dewangan appointed Chairman of the Lalit Kala Akademi Committee...! Praised by MP Vijay Baghel... A wave of joy across the Chhattisgarh art community.
Lalit Kala Akademi
Share This Article

भिलाई, 23 जून 2026/ Lalit Kala Akademi: Bhilai’s Ankush Dewangan appointed Chairman of the Lalit Kala Akademi Committee…! Praised by MP Vijay Baghel… A wave of joy across the Chhattisgarh art community.

Lalit Kala Akademi : सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन के ललित कला अकादमी कमेटी का चेयरमैन बनने पर पूरे छत्तीसगढ़ के कला जगत में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए इस मनोनयन को छत्तीसगढ़ी कला जगत के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

अंकुश देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई नामचीन कलाकार और साहित्यकार मौजूद रहे जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि अंकुश देवांगन की मेहनत और जुनून से छत्तीसगढ़ की कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। कलाकारों ने भी इस नियुक्ति को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कलाकारों ने भी इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए ऐतिहासिक बताया और उम्मीद जताई कि इससे प्रदेश की कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूती मिलेगी।