रायपुर 14 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Ministry of Mines classifies limestone as a fully-fledged major mineral / चूना पत्थर प्रमुख खनिज वर्गीकरण , खान मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर चूना पत्थर को पूर्णतः प्रमुख खनिज के रूप में वर्गीकृत किया है। इससे पहले, चूना पत्थर को पहले अंतिम उपयोग के आधार पर गौण खनिज के साथ-साथ प्रमुख खनिज के रूप में भी वर्गीकृत किया गया था।
‘भवन निर्माण सामग्री के रूप में प्रयुक्त चूने के निर्माण हेतु भट्टियों में प्रयुक्त चूना पत्थर’ को गौण खनिज के रूप में अधिसूचित किया गया है। अन्यथा, सीमेंट, रसायन, चीनी, उर्वरक, इस्पात आदि के उत्पादन जैसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किए जाने के दौरान इसे प्रमुख खनिज माना जाता था।
खान मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2025 की राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से, निर्माण सामग्री के रूप में प्रयुक्त चूने के निर्माण हेतु भट्टियों में प्रयुक्त चूना पत्थर को गौण खनिजों की श्रेणी से हटाकर अंतिम उपयोग के आधार पर उपरोक्त भेद को खत्म कर दिया है।
चूना पत्थर प्रमुख खनिज वर्गीकरण , इसके अलावा, व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए, मंत्रालय ने चूना पत्थर के मौजूदा गौण खनिज पट्टों को प्रमुख खनिज पट्टों में सुचारु रूप से नियामकीय परिवर्तन की सुविधा प्रदान करने हेतु एमएमडीआर अधिनियम की धारा 20ए के तहत 13 अक्टूबर, 2025 को एक आदेश जारी किया है।
चूना बनाने में चूना पत्थर का उपयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी कम हो गया है और अब अधिकांश चूना पत्थर का उपयोग सीमेंट निर्माण, रासायनिक उद्योगों, स्मेल्टर, उर्वरक इकाइयों, चीनी मिलों आदि में किया जाता है।
सभी प्रकार के चूना पत्थर को प्रमुख खनिज के रूप में वर्गीकृत करने से व्यापार में सुगमता को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पट्टाधारक, गौण या प्रमुख खनिज के कृत्रिम नियामक भेद के आधार पर बिना किसी भी अंतिम उपयोग प्रतिबंध के किसी भी उद्देश्य के लिए चूना पत्थर बेच या उपयोग कर सकेंगे।
चूना पत्थर के मौजूदा गौण खनिज पट्टे बिना किसी व्यवधान के प्रमुख खनिज पट्टों के रूप में कार्य करते रहेंगे।
