Share This Article रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। LSAT26 Postponed : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 11 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा (LSAT26) को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख की घोषणा का इंतजार करना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में WPS No. 6783 of 2026 मामले की सुनवाई के दौरान दृष्टिहीन और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का अवसर देने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। 11 अक्टूबर को नहीं होगी LSAT26 परीक्षा सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा पहले 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। मंडल के आदेश के मुताबिक, परीक्षा के साथ-साथ इससे संबंधित गोपनीय सामग्री के वितरण की प्रक्रिया भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। जिला स्तर पर अधिकारियों को भेजी गई सूचना परीक्षा स्थगित होने की जानकारी प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों को भेज दी गई है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव और अन्य जिले शामिल हैं। नई तारीख पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं फिलहाल सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आगामी निर्देशों के लिए CGSSB के आधिकारिक आदेशों पर नजर रखें। नई तारीख और आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति अगले आदेश के बाद स्पष्ट होगी। Share This Article Post navigation CG Skill Development : युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग, TCS-अडानी समूह और नांदी फाउंडेशन के साथ पहल ITMS War Room Raipur : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से महिला सुरक्षा तक होगा सुधार, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश