Special train
Special train
Share This Article

रायपुर 10 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Special train between LTT-Howrah-LTT: Gondia, Raipur and Bilaspur stations / एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी के मध्य 01-01 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

  गाड़ी संख्या 01145  एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 14 अप्रैल 2026  (मंगलवार) को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146  हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनाँक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चलेगी | 

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |

 गाडी की समय सारिणी – 

👉 गाड़ी संख्या 01145 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को 20.15 बजे रवाना होगी तथा ठाणे , कल्याण , नासिक रोड , भुसावल , अकोला , बडनेरा , नागपुर , गोंदिया , दुर्ग , रायपुर आगमन 14.55 बजे, , बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, झारसुगुड़ा , राउरकेला , चक्रधरपुर ,टाटानगर , खड़गपुर , सांतरागाछी तथा 06.00 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी ।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01146 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनाँक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को 14.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी , खड़गपुर , टाटानगर , चक्रधरपुर , राउरकेला , झारसुगुड़ा , *बिलासपुर आगमन 03.15 बजे, रायपुर आगमन 05.10 बजे, दुर्ग , गोंदिया ,नागपुर , बडनेरा , अकोला , भुसावल , नासिक रोड , कल्याण , ठाणे होते हुये 23.45 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी ।

कोच संरचना –
इस स्पेशल ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 03 स्लीपर, 09 एसी-III, 02 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

    उक्त स्पेशल ट्रेन के समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।