Share This Article ररायपुर 17 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / French President Macron goes for a morning jog in Mumbai, video goes viral / मैक्रों मुंबई मॉर्निंग जॉगिंग वीडियो , भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार सुबह मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग जॉगिंग करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आम लोगों के बीच साधारण अंदाज में जॉगिंग करते मैक्रों को देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित दिखे। मैक्रों सोमवार रात मुंबई पहुंचे थे। उनके दौरे का उद्देश्य भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। मुंबई में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा, व्यापार, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मैक्रों इसके बाद नई दिल्ली जाएंगे, जहां वे भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में भाग लेंगे। इस दौरे को दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम खोलने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मरीन ड्राइव पर जॉगिंग का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मैक्रों के सादगीपूर्ण अंदाज और फिटनेस को लेकर कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। Share This Article Post navigation पाकिस्तानी सेना ने बीएलए लड़ाकों के सामने किया सरेंडर, घुटनों पर बैठे दिखे जवान; 7 दिनों का मिला अल्टीमेटम मुंबई में भारत-फ्रांस शिखर वार्ता : दोनों देशों की साझेदारी अब “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप”