Beekeeping
Beekeeping
Share This Article

रायपुर, 15 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / Beekeeping has made women’s income sweet / मधुमक्खी पालन महिलाओं आय , कम लागत और अधिक लाभ वाला व्यवसाय बनकर उभर रहा मधुमक्खी पालन , ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदल रहा है। बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस क्षेत्र में प्रेरणादायक सफलता हासिल की है।

5 मधुमक्खी बक्से मिले निःशुल्क

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें शुरुआत के लिए 5 मधुमक्खी बक्से निःशुल्क उपलब्ध कराए गए, जिससे बिना बड़ी पूंजी के काम शुरू हो सका।

पहले महीने से ही आय की शुरुआत

रबी सीजन में सरसों की फसल के पास वैज्ञानिक पद्धति से बक्से स्थापित किए गए। केवल एक माह में 5 बक्सों से लगभग 10 किलोग्राम शहद का उत्पादन हुआ। इसे 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचकर समूह ने अच्छी आय अर्जित की। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है।

मधुमक्खी पालन की विशेषताएँ

-कम लागत में अधिक लाभ

-खेती के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत

-फसलों में परागण से 20–30% तक उत्पादन वृद्धि

-पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा

-ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

यह पहल न केवल आय बढ़ाने का माध्यम बनी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह भी दिखा रही है। मधुमक्खी पालन आज ग्राम चम्पा में “मीठी क्रांति” का आधार बन चुका है।