रायपुर/ ETrendingIndia / “Police Recruitment Board” will be formed in Madhya Pradesh, security personnel deployed in VVIP movement will be given special allowance of sixth pay scale and risk allowance: Chief Minister Dr. Yadav made the announcement / मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान में पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है। पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अब प्रदेश में मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड , इससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जायेगी।

आगामी वर्षों की भर्तियां ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’ द्वारा की जायेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है।

पुलिस के करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती होनी है। इसलिए अब हर साल 7,500-7,500 पदों पर भर्ती कर तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों सहित उप पुलिस अधीक्षक और इससे उच्च अधिकारियों को भी अब छठवें वेतनमान का पद पात्रतानुसार निर्धारित विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास पर पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 3 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 5 जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के 8 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।