Share This Article

रायपुर 10 मई 2026/ ETrendingIndia / Rural connectivity: Madhya Pradesh first in the country – PMGSY in three categories, Madhya Pradesh will be first and second, 963 roads will be constructed at a cost of Rs 1763 crore / मध्यप्रदेश ग्रामीण कनेक्टिविटी , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आज देश के गांवों के विकास का आधार बन गई है।

इसने गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

आज मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV के अंतर्गत 973 नई सड़कों तथा पीएमजनमन योजना के अंतर्गत 168 नई सड़कों के निर्माण की सौगात मिल रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैरूंदा में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV एवं पीएमजनमन योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब बिना घर के नही रहेगा, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री को 2055 करोड़ का स्वीकृति पत्र सौंपा गया है।

सड़कों के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर आया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पुरानी सड़कों को पूर्ण कराने के लिए 18,907 करोड़ रूपये की राशि का आवंटन किया गया है, इसमें से 830 करोड़ रूपये मध्यप्रदेश को प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि 25 दिसंबर वर्ष 2000 को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारत के गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उपहार मिला।

अभी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत देश में 08 लाख 25 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों को मंजूरी मिली है, जिसमें 95 प्रतिशत सड़कें बनाई जा चुकी हैं। सड़कों के माध्यम से देश में 01 लाख 60 हजार ग्रामीण बस्तियों को जोड़ा जा चुका है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि यह योजना गांवों की समृद्धि का आधार बनी है।

कार्यक्रम में बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने कहा कि भैरूंदा में हो रहे इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के जरिये आज प्रदेश को कई नई पक्की सड़कों की सौगात मिल रही है।

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को सम्मा‍नित किया।

इस उत्कृष्ट कार्य की दो केटेगि‍री में मध्यप्रदेश ने 2 बार प्रथम और एक केटेगिरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उत्कृष्ट कार्यों की प्रथम केटेगिरी में मध्यप्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रथम केटेगिरी में सम्मान पाने वाले राज्यों में दूसरे स्थान पर राजस्थान तथा तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश शामिल है। इसी प्रकार दूसरी केटेगिरी में प्रथम स्थान पर बिहार, दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश तथा तीसरे स्थान उड़ीसा शामिल हैं। तृतीय केटेगिरी में प्रथम स्थान गुजरात और दूसरा स्थान तमिलनाडु ने प्राप्त किया।

ग्रामीण सड़कों के रख रखाव में प्रथम स्थान उत्तरप्रदेश, दूसरा स्थान बिहार तथा तीसरा स्थान पश्चिम बंगाल ने प्राप्त किया।

पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के रखरखाव में दायित्व अवधि के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश ने पुन: प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ तथा तीसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश रहा।