Share This Article

रायपुर 17 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / Madhya Pradesh has been ranked as the “Leader” in the Start-up Ecosystem Ranking of States/ मध्यप्रदेश स्टार्टअप रैंकिंग लीडर , राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में मध्यप्रदेश को राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग में “लीडर” श्रेणी में स्थान मिलने की मान्यता फिर से प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य ने यह उपलब्धि बरकरार रखते हुए निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्टार्ट-अप इको सिस्टम का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम बन चुका है। पिछले दस वर्षों में स्टार्ट-अप की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है और यूनिकॉर्न की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

मध्यप्रदेश में बीते वर्षों में स्टार्ट-अप संस्कृति को मजबूत किया गया है। वर्ष 2016 में जहां केवल 7 मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप थे, वहीं अब सभी जिलों में 6,600 से अधिक स्टार्ट-अप सक्रिय हैं। इनमें लगभग 48 प्रतिशत स्टार्ट-अप में महिला संस्थापक शामिल हैं।

राज्य सरकार की स्टार्ट-अप नीति 2025, वित्तीय सहायता, सीड फंडिंग और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रयासों के कारण मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी स्टार्ट-अप राज्यों में शामिल है।