रायपुर 16 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Madhya Pradesh: Wildlife tourism will get a boost / मध्य प्रदेश वन्य जीव पर्यटन , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वन्य जीवों की संख्या बढ़ी है, इसलिए वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने यह निर्देश मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक में दिए गए।
अनुभूति कार्यक्रम का विस्तार
मुख्यमंत्री ने स्कूलों में चल रहे ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का दायरा बढ़ाने और अधिक विद्यार्थियों को जंगल व वन्य जीवों से जोड़ने पर जोर दिया। विश्वविद्यालयों को भी वन्य जीव अध्ययन में शामिल करने की बात कही गई।
हाथी पर्यटन और संरक्षण
प्रदेश में हाथियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाथी आधारित पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा हुई। साथ ही सर्पदंश से बचाव के लिए हर ग्राम पंचायत में दो लोगों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
वन्य जीव संरक्षण में उपलब्धियां
कूनो राष्ट्रीय उद्यान सहित कई अभयारण्यों में कृष्णमृग और नीलगाय का पुनर्स्थापन हुआ है। नामीबियाई मादा चीता ‘आशा’ ने पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे प्रदेश में चीतों की संख्या 35 हो गई है। उन्होंने मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी बताई।
