Madvi Kosa
Madvi Kosa
Share This Article

रायपुर 16 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Madvi Kosa: From the dream seen in the hut, the journey to his pucca house with his own hands / माड़वी कोसा पक्का मकान , छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सिलगेर गांव के श्री माड़वी कोसा का वर्षों पुराना सपना अब सच हो गया है, जो परिवार पहले कच्ची झोपड़ी में कठिन जीवन जी रहा था, आज उसी के पास एक सुरक्षित और पक्का घर है।

सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी

नियद नेल्लानार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के सहयोग से उन्हें 1.20 लाख रुपए की सहायता मिली।

मनरेगा से मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण के लिए मदद मिली, जिससे घर पूरी तरह सुविधाजनक बन सका।

सीखा हुनर, खुद बनाया घर

रूरल मेसन प्रशिक्षण के जरिए माड़वी कोसा ने घर बनाने की तकनीक सीखी। उन्होंने अपने ही हाथों से अपना घर बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।

अब बेहतर जीवन की शुरुआत
घर में सोलर बिजली और नल-जल सुविधा मिलने से परिवार का जीवन आसान और सुरक्षित हो गया है।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोसा को घर की चाबी सौंपकर सम्मानित किया।