MahakaliMahakali
Share This Article

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / महाकाली के मेकर्स ने फैंस का बड़ा तोहफा दिया है. मेकर्स ने महाकाली: शुक्राचार्य वॉर क्राई रिलीज किया है. इसमें शुक्राचार्य अवतार में अक्षय खन्ना और महाकाली की पहली झलक दिखाई गई है. साथ ही, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है.

अक्षय खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन और उनकी दमदार परफॉर्मेंस की एक झलक ने फैंस को पहले ही इम्प्रेस कर दिया है. धुरंधर में अपनी परफॉर्मेंस से गहरी छाप छोडऩे के बाद, एक्टर अब महाकाली के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके शुक्राचार्य के किरदार ने फिल्म के लिए उम्मीद और बढ़ा दी है.vफिल्म की पहली झलक में शानदार सिनेमाई पर्दे पर न सिर्फ महाकाली का रौद्र रूप नजर आ रहा है, बल्कि शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना का खौफनाक अवतार भी देखने को मिला है. अपनी पिछली फिल्म में रहमान डकैत से सबके दिलों में खौफ पैदा करने वाले अक्षय खन्ना ने महाकाली के जरिए अपने दर्शकों को यह बता दिया है कि इस फिल्म में भी उनके लिए काफी कुछ होगा. गौरतलब है कि फिल्म महाकालीÓ अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


महाकाली की पहली झलक में धर्म और अधर्म के बीच होने वाले एक ऐसे महायुद्ध की ओर इशारा किया गया है, जो सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई तक सीमित नहीं है. असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में शुरू होने वाला यह संघर्ष एक ऐसे बड़े महायुद्ध की झलक देता है, जो पूरी दुनिया के भविष्य का फैसला करती है. दमदार सीन के साथ युद्ध की भयावह आहट और रहस्यमयी माहौल के बीच द एंड बिगिन्स का संकेत इस महायुद्ध की गंभीरता को और बढ़ाता है.


इस झलक का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय खन्ना हैं, जो शुक्राचार्य के किरदार में बेहद खौफनाक और दमदार नजर आ रहे हैं. उनकी तीखी नजर, प्रभावशाली व्यक्तित्व और किरदार में दिखाई देने वाली गहराई दर्शकों का ध्यान खींचती है. उनके फर्स्ट लुक से पैदा हुई उत्सुकता के बाद अब पहली झलक में उनके किरदार की वास्तविक झलक देखने को मिल रही है, जिसने फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ा दिया है. इसी के साथ श्रिया रेड्डी की दमदार मौजूदगी भी कहानी में एक नया रहस्य और रोमांच जोड़ती है. फिल्म के विजुअल्स और दुनिया की बारीकी से तैयार की गई झलक इस बात का संकेत देती है कि मेकर्स दर्शकों के लिए एक बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहे हैं.


इस विषय में फिल्म के निर्माता रिवाज दुग्गल का कहना है, महाकाली की कहानी एक ऐसी दुनिया से आती है, जिसकी जड़ें हमारी भारतीय इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं. हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि इसे आज के दर्शकों के लिए उस स्तर के भव्य और सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाए, जिसके वे हकदार हैं. इस झलक के जरिए हम दर्शकों को उस दुनिया की पहली झलक दे रहे हैं, जिसकी हमने कल्पना की है. अक्षय खन्ना द्वारा शुक्राचार्य का किरदार निभाना कहानी में जबरदस्त गहराई लेकर आता है. हम दर्शकों को उस बड़े महायुद्ध का अनुभव कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिसकी शुरुआत महाकाली से होती है. हालांकि यह सिर्फ एक शुरुआत है, एक बहुत बड़ी सिनेमाई यात्रा अभी बाकी है और हम दर्शकों के साथ इसे बड़े पर्दे पर साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित महाकाली का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है. यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली कड़ी है. फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी, रोहित सराफ और कई अन्य प्रमुख कलाकार नजर आएंगे. महाकाली 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


Share This Article