रायपुर 16 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Will get photos printed at government expense if bill is passed: PM Modi on Women’s Reservation Bill / महिला आरक्षण विधेयक मोदी बयान , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर लोकसभा में अपनी बात रखी और विपक्ष को संतुष्ट करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा है कि यह उनका राजनीतिक स्वार्थ है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने विपक्ष को समझाया कि अगर वे विरोध करेंगे तो जरूर उनको राजनीतिक फायदा मिलेगा।
उन्होंने इस विधेयक का श्रेय लेने वाली बात पर कहा कि अगर ऐसा है तो वह अकेले श्रेय नहीं लेंगे, सबको देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा, यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वाभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा, लेकिन साथ चलेंगे तो किसी को राजनीतिक फायदा नहीं होगा। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए।
जैसे ही ये पारित होगा, मैं कल विज्ञापन देकर सबका धन्यवाद करने को, सबकी फोटो छपवाने को तैयार हूं। क्रेडिट आप ले लो…आपको जिसकी फोटो छपवानी है, मैं सरकारी खर्चे से छपवाने को तैयार हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में मौजूद सभी दलों से विधेयक का विरोध करने की जगह उसे सर्वसम्मति से आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा, मैं आग्रह करूंगा कि हम इसे सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं। इसे किसी भी हाल में राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। जो लोग राष्ट्र की आधी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन्हें भी यहां उपस्थित होने का अधिकार है, हमें उन्हें रोकना नहीं चाहिए।
